-->

Friday, November 18, 2022

सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की बात बकवास, बोले शाहनवाज हुसैन- केंद्र का ऐसा कोई इरादा नहीं

 बंगाल और बिहार के हिस्सों को मिला कर मुस्लिम बहुल सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केंद्र सरकार के पास ऐसी कोई योजना नहीं है. यह महज अफवाह है.



पटना. बंगाल और बिहार के हिस्सों को मिला कर मुस्लिम बहुल सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केंद्र सरकार के पास ऐसी कोई योजना नहीं है. यह महज अफवाह है. हुसैन ने कोरी बकवास बताया और कहा कि इसके पीछे मकसद भ्रम फैलाना है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 और 24 सितंबर को दो दिनों के सीमांचल दौरे पर रहेंगे. इससे पहले सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की चर्चा जोरों पर है.

न तो बीजेपी का और न ही केंद्र सरकार का ऐसा कोई इरादा

बिहार के पूर्व मंत्री ने कहा कि ये पूरी तरह से निराधार बातें हैं कि सीमावर्ती इलाके में अलग केंद्र शासित प्रदेश बनेगा. उन्होंने कहा कि न तो बीजेपी का और न ही केंद्र सरकार का ऐसा कोई इरादा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें सिर्फ दुष्प्रचार है. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाके में हमारा संगठन बहुत पुराना है और उसको और मजबूत करना हमारा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि हमने बिहार के लिए मिशन 40 का लक्ष्य रखा है.

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit, sed diam nonummy nibh euismod tincidunt ut laoreet dolore magna Veniam, quis nostrud exerci tation ullamcorper suscipit lobortis nisl ut aliquip ex ea commodo consequat.

0 comments:

Post a Comment

Start Work With Me

Contact Us
JOHN DOE
+123-456-789
Melbourne, Australia

Search This Blog

Powered by Blogger.

Blog Archive